(1)
पहला दोस्त - क्या कर रहे हो भाई?

दूसरा दोस्त - खा रहा हूं भाई...!

पहला दोस्त - अकेले-अकेले...?

दूसरा दोस्त - अबे बीवी से ताने खा रहा हूं, आजा तू भी खा ले...!!!

(2)
पप्पू (अपनी मां से) - मां, मैं जीवन में आगे बढ़ने के लिए क्या करूं?
.
.
.
मां - पत्थर ले और सबसे पहले ये मोबाइल फोड़...!!!

(3)
सारा काम जल्दी से निपटा कर...

.
बेड पर पसर कर...
.
मोबाइल चलाने में जो सुख है...
.
वो किसी और काम में नहीं...!!!

(4)
लड़की - मुझे इमोशनल लड़के बहुत पसंद हैं!
.
लड़का - वो तालाब देख रही है?
.
लड़की - हां... क्यों?
.
लड़का - वो मेरे ही आंसुओं से भरा है...!!!

(5)
पप्पू (गप्पू से) - पहले मुझे पढ़ाई में कुछ समझ नहीं आता था।
फिर मैंने टॉपर्स के साथ बैठना शुरू कर दिया...!
.
.
गप्पू - तो अब समझ में आता है?
.
पप्पू - नहीं यार, अब तो टॉपर्स को भी कुछ समझ में नहीं आता है...!!!